टीकमगढ़ पुलिस ने शुरू किया प्रभात गश्त अभियान:एसपी ने अधिकारियों के साथ साइकिल से किया नगर भ्रमण, जवानों को दिए फिट रहने के निर्देश

टीकमगढ़ में एसपी मनोहर मंडलोई रविवार सुबह पुलिस बल के साथ शहर की सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आए। उन्होंने मुख्य बाजार सहित सिविल लाइन रोड, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया। उन्होंने पुलिस जवानों को नियमित रूप से सुबह से साइकिल से भ्रमण करने के निर्देश दिए। एएसपी सीताराम ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी मनोहर मंडलोई ने प्रभात गश्त की शुरुआत की है। आज एसपी सहित पुलिस अधिकारियों और जवानों ने सुबह 6 बजे से लेकर 8 बजे तक साइकिल से पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी गई। एसपी ने बताया कि आज नगर के मुख्य स्थानों, बाजारों, रेलवे स्टेशन पर प्रभात गश्त की गई। साइकिल से प्रभात गश्त करने का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को साइकिल चलाकर फिट रखना है। सुबह से साइकिल चलाने से जहां एक ओर पुलिस अधिकारी और जवान स्वस्थ्य रहेंगे। वहीं दूसरी ओर अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सकेगी। प्रभात गश्त के दौरान एसपी मनोहर मंडलोई, एएसपी सीताराम, एसडीओपी राहुल कटरे, उप पुलिस अधीक्षक अजाक दिलीप पांडेय, एफएसएल अधिकारी प्रदीप यादव, रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पंकज शर्मा, सूबेदार उत्तम सिंह सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *