गिरिडीह| पुलिस ने कोयला कारोबारी जमुआ थाना क्षेत्र के घोरंजो निवासी सुजीत गोप को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नगर थाना क्षेत्र के गणपति अर्पाटमेंट बरमसिया निवासी नवीन कुमार ने उसपर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। नगर थाना प्रभारी ने आरोपी के घर से शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


