भगत देवरी में जन औषधि केंद्र का शुभारंभ

भास्कर न्यूज| भगत देवरी प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत भगत देवरी में एक नया जन औषधि केंद्र शुरू किया गया है। यह केंद्र ग्रामीणों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा। इस दौरान मुख्यअतिथि गणेश राम पटेल ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर पटेल ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से आम जनता को बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर जरूरी दवाएं मिलेंगी, जिससे लोगों की चिकित्सा खर्चों में कमी आएगी। यह पहल सरकार की “सबको दवा, सस्ती दवा” के दृष्टिकोण को पूरा करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में यह केंद्र क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने में एक मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के उद्घाटन में प्राथमिक कृषि शाखा सहकारी समिति मर्यादित, भगत देवरी का विशेष योगदान रहा। समिति ने केंद्र की स्थापना में मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर रोहित नायक, कृष्ण कुमार साहू, हलधर साव, रामलाल मलिक, अजय नायक, अशोक कानूनगो, सी.के. मांझी, ओमकार नायक, अन्नत राम चौधरी, हृदय पटेल सहित उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, स्थानीय नेता, और ग्रामीण जन मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *