वैस्ट जिला पुलिस ने आज एक बांग्लादेशी महिला फरजाना उर्फ अनामिका को जयपुर महिला जेल से डिटेन किया। आरोपी महिला बांग्लादेशी की होने के बाद भी जयपुर में कई सालों से रह रही थी। वैशाली नगर थाना पुलिस ने फरजाना को जयपुर महिला जेल से डिटेन कर उसे निष्कासन के लिए डिटेशन सेंटर अलवर में दाखिल करवा दिया। डीसीपी वैस्ट अमित कुमार ने बताया कि पुलिस थाना वैशाली नगर जयपुर में दर्ज एक मामले में वर्ष 2012 में दर्ज एक मामले में आरोपी महिला फरजाना उर्फ अनामिका (33)पत्नि फिरोज उर्फ फैदोस जाति मुंशी बंगाली मुस्लिम निवासी- चारमन बाड़ी, गोला छीपा, पुलिस थाना फौतुला, जिला नारायणगंज, बांग्लादेश को गिरफ्तार कर जेल भेज भिजवाया था। आरोपी महिला बांगलादेशी नागरिक हैं जो अवैध तरीके से जयपुर में निवास कर रही थी। जिस पर महिला के आज जेल से रिहा होने पर उसे गृह विभाग के आदेशा के अनुसार उसे डिटेन कर बांग्लादेशी महिला फरजाना उर्फ अनामिका की निष्कासन की कार्यवाही करते हुये बांग्लादेश भिजवाने के लिए डिटेशन सेन्टर कैम्पस केन्द्रीय कारागृह अलवर में भेज दिया गया हैं।


