रक्षासूत बांध कर पेड़ो को बचाने का संकल्प

भास्कर न्यूज |केरेडारी प्रसिद्ध प्राचीन मां अष्टभुजी मंदिर कंडाबेर के परिसर में वृक्षों को रक्षाबंधन बांधा गया। साथ ही वन पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत मेला का आयोजन किया गया। इस वर्ष भी 18 वीं वर्षगांठ मनाई गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि हरा- भरा वन को उजाड़ा जा रहा हैं। वन बचाने की जरूरत हैं। वन की जीव जन्तु नष्ट हों रहे हैं। सभी को एक जुट हो कर वनों की देख भाल करना आवश्यक है। जिला परिषद प्रतिनिधि निरंजन साव ने कहा वनों की रक्षा के लिए आयोजित यह मेला निश्चित रूप से लोगों को जागरूक करेगा । मेला आयोजन तथा मंच की अध्यक्षता पंचायत मुखिया दिनेश साव एवं मंच संचालन झारखंड समाज विकास परिषद के प्रबन्ध निदेशक जिवलाल प्रजापति ने किया। इस दौरान वन समिति अध्यक्ष हरि साव, डॉ. खेमलाल महतो, कौलेश्वर यादव, सुरेश राम, अशोक बंटी राज, वीणा देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य डालो देवी, राजेश साव, रामचन्द्र साव, महेश पाठक, जागेश्वर कुमार मौजूद रहें। वही इस कार्यक्रम में कंडाबेर, बेलतु बारियातु, गुरगुटीया, पतरा खूर्द गांव की ग्रामीणों का सहयोग रहा। जिला जनसंपर्क कार्यालय हजारीबाग के द्वारा नुक्कड़ नाटक तथा स्कूली बच्चों के द्वारा वन बचाव कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। वही मुखिया दिनेश साव के द्वारा कार्यक्रम में शामिल हुए सभी बच्चों को पुरस्कार देकर मंच में सम्मानित किया गया। वन सुरक्षा समिति एवं सुरेन्द्र सिंह टाटी झरिया (शिक्षक) के द्वारा वन अध्यक्ष हरि साव को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। वही विद्यालय में ज्ञान ज्योति विद्या मंदिर, चाणक्य सेंट्रल हाई स्कूल , ग्लोबल हाई स्कूल मध्य विद्यालय कंडाबेर, एवं बेलतू के छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में भाग लिए। स्वयंसेवी पर्यावरण सुरक्षा समिति के तत्वाधान में कण्डाबेर, बेलतू, पतरा के ग्रामीणों ने 28 दिसंबर 2006 को माता स्थान वन का दूधमटिया वन की तर्ज पर रक्षाबन्धन कर इसे सदा के लिए बचाने का संकल्प लिया और तब से प्रतिवर्ष 28 दिसम्बर को वर्षगांठ मनाई जाती है। कार्यक्रम में बेलतू मुखिया जितनी देवी, कंडाबेर पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी, रीतलाल साव, लीला कुमारी, मालती देवी, चंचला देवी, रकेश मण्डल, सनोज कुमार, प्रदीप कुमार पुनिया देवी आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *