न्योता भोज में पनीर प्रतिबंधित हुआ, फूड पॉयजनिंग का खतरा

दंतेवाड़ा| जिले में संचालित अन्य जिलों के डेयरी फर्म के उत्पाद पनीर पर दंतेवाड़ा जिला में स्कूलों, आश्रमों में न्योता भोज और ​िमड डे मील पर छात्रों की सेहत की सुरक्षा को देखते हुये पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में लिखा है कि शाला स्तर पर न्योता भोज कराने में हरी और ताजी सब्जियों का ही उपयोग किया जाए। छात्रों की सेहत को ध्यान में रखते हुए किसी भी सूरत में पनीर का इस्तेमाल नहीं किया जाए, क्योंकि पनीर के इस्तेमाल से ही बच्चों को फूड पॉयजनिंग हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *