रांची में खिलाड़ियों का महाजुटान, मैराथन में दौड़ेंगे 25 हजार

रांची | रांची में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक किया जाएगा। इसका पोस्टर सोमवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि महोत्सव की थीम स्वस्थ युवा, विकसित भारत रखा गया है। महोत्सव का आयोजन झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 21 सितंबर को मोरहाबादी मैदान से साइक्लोथन के साथ होगी। वहीं, 12 अक्टूबर को मैराथन का आयोजन होगा जिसमें करीब 25,000 से अधिक युवाओं की भागीदारी होगी। महोत्सव का समापन 25 दिसंबर को फन गेम्स के साथ होगा। महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ और फिट बनाना है ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सके। इन खेलों का होगा आयोजन : खेल महोत्सव के अंतर्गत फुटबॉल, कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, तीरंदाजी, वूशु, एथलेटिक्स, लॉन बॉल, रस्साकसी, पिट्टो और गिल्ली-डंडा जैसे खेल शामिल होंगे। प्रतिभागियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सांसद खेल महोत्सव की आधिकारिक वेबसाइट और क्यूआर कोड स्कैन कर किया जा सकता है। शिवेंद्र दुबे, योगेंद्र प्रताप, उदय साहू, चंचल भट्टाचार्य, राजकुमार जैन, रमेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। सांसद खेल महोत्सव 2025 का पोस्टर जारी करते रक्षा राज्य मंत्री व अन्य। खेल इस प्रकार आयोजित होंगे… 21 सितंबर 2025 – साइक्लिंग (मोरहाबादी से ओटीसी मैदान तक) 12 अक्टूबर 2025 – मैराथन (मोरहाबादी मैदान से ओटीसी मैदान तक) 8-9 नवंबर 2025 – फुटबॉल (सीनियर वर्ग), प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र 29-30 नवंबर – फुटबॉल (जूनियर वर्ग), प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र 6-7 दिसंबर 2025 – टेनिस बॉल क्रिकेट (सभी विधानसभा क्षेत्र), लॉन बॉल्स (आरके आनंद बॉल्स ग्रीन), वुशु (बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोराबादी) 13-14 दिसंबर 2025 – तीरंदाजी (सिल्ली स्टेडियम, टोरियन वर्ल्ड स्कूल रांची), एथलेटिक्स मोरहाबादी रांची)। 19-20 दिसंबर 2025 कबड्डी- विधानसभा क्षेत्र। सांसद खेल महोत्सव 2025 : 21 सितंबर से साइक्लोथॉन के साथ खेल महोत्सव शुरू, 25 दिसंबर को होगा समापन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *