सोमवार को दिनदहाड़े हथियार के बल पर आईबीपी पेट्रोल पंप सिंहभूम ट्रेडिंग कंपनी के कर्मचारी से हुई पांच लाख की लूट का चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने घोर निंदा की है। चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष संजय चौबे ने कहा कि चाईबासा शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियां चिंता का विषय है, जिससे व्यवसायी बंधुओं में रोष व्याप्त है। साथ ही डर का माहौल भी है, जिस ओर आवश्यक कदम उठाना नितांत आवश्यक है। पुलिस प्रशासन से चाईबासा चैंबर की मांग है भास्कर न्यूज | चाईबासा सोमवार की सुबह 10:15 बजे के करीब अति व्यस्ततम कचहरी रोड स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा की चाईबासा शाखा में पैसा जमा करने जा रहे आईबीपी पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों से अज्ञात तीन अपराधियों ने पिस्तौल तान कर बैंक के सामने ही बीच सड़क पर पांच लाख रुपए लूट लिए। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी बाबा मंदिर रोड से होकर फरार हो गए। रुपए से भरा बैग छीनकर बाबा मंदिर रोड पर भाग रहे तीनों अपराधियों का पेट्रोल पंप के दोनों कर्मचारियों ने कुछ दूर तक पीछा किया, लेकिन अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रहे। घटना की सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बैंक के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के उपरांत बाबा मंदिर के आसपास व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी पुलिस द्वारा खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर व स्थानीय कुछ लोगों द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर अपराधियों को शिनाख्त करने में पुलिस जुटी है। भीड़भाड़ वाले जगह में पहले से ताक में थे लुटेरे : घटना के दौरान बैंक के आसपास काफी भीड़ थी, लेकिन अपराधी के हाथों पिस्टल देखकर किसी ने भी अपराधियों को पकड़ने की हिम्मत नहीं की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सदर थाना पुलिस पेट्रोल पंप के कर्मचारी विमलेश कुमार के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध छिनतई का मामला दर्ज कर अपराधियों की दर पकड़ में जुट गई है। वहीं, पुलिस द्वारा घायल का सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। पेट्रोल पंप के कर्मचारी विमलेश कुमार के अनुसार, गांधी मैदान के पास स्थित पुतिन सेठिया के आईबीपी पेट्रोल पंप के दो कर्मचारी विमलेश कुमार और संजय नंदी सोमवार की सुबह करीब 10:15 बजे पांच लाख रुपए लेकर जमा करने बैंक ऑफ बड़ोदा चाईबासा शाखा वाहन से पहुंचे। जैसे ही दोनों बैंक के गेट के पास पहुंचे पहले से घात लगाकर बैठे तीन बदमाशों में से हेलमेट पहने दो अपराधी पिस्तौल िदखाकर विमलेश कुमार से रुपए से भरा बैग लूटने लगे। कुछ देर तक पेट्रोल पंप के कर्मचारी विमलेश व दोनों अपराधियों के बीच सड़क पर बैग की छीना झपटी होने लगी। इसी बीच एक अपराधी ने विमलेश के माथे पर रिवाल्वर के बट से हमला कर जख्मी कर दिया, लेकिन फिर भी विमलेश अपराधियों से उलझता रहा। इस बीच पेट्रोल पंप का दूसरा कर्मचारी संजय नंदी अपराधी के हाथों में रिवाल्वर देखकर सामने नहीं आया, जिस कारण दोनों अपराधी विमलेश से बैग छीनने में सफल रहे। दोनों अपराधी ने भागने के क्रम में तीसरे अपराधी के हाथ बैग सौंपा और तीनों बाबा मंदिर जाने वाले मार्ग से होकर फरार हो गए। पेट्रोल पंप के दोनों कर्मचारियों ने पैसे लेकर भाग रहे तीनों अपराधियों को कुछ दूर तक दौड़ाकर पीछा किया, लेकिन उन्हें पकड़ने में असफल रहे। की इस घटना का उद्भेदन व लूट की रिकवरी शीघ्र अति शीघ्र हो। व्यवसायी की अपने स्वयं की अनन्य समस्याएं होती हैं, ऐसे में आज शहर के बीचोंबीच ऐसी घटना चाईबासा शहर को शर्मसार करती है। ऐसे मामलों पर अविलंब नकेल कसना आवश्यक है, अन्यथा व्यवसायी हित में बाध्य होकर चाईबासा चैंबर आंदोलनरत होगा।


