सरायकेला बार के युवा अधिवक्ता धनंजय महतो के आकस्मिक निधन पर शोकसभा

सरायकेला| सरायकेला बार एसोसिएशन के युवा अधिवक्ता धनंजय महतो को बीते 30 अगस्त को एकाएक दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। जिसे लेकर सोमवार को बार भवन में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बार के अध्यक्ष प्रभात कुमार द्वारा किया गया। दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना किया गया। साथ ही सभी अधिवक्ताओं ने कलम बंद रखा गया, जिसके तहत न्यायिक एवं अन्य संबंधित कार्यों से अधिवक्ताओं ने अपने को दूर रखा। मौके पर बताया गया कि स्व महतो लगभग 45 वर्ष के थे, वे अपनी मिलनसारिता, हंसमुख तथा स्पष्टवादी के कारण अधिवक्ता सहित न्यायिक अधिकारियों तथा आम जनों के मध्य जाने जाते थे। एल.एल.बी. डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होनें जिला अधिवक्ता संघ सरायकेला में एक अधिवक्ता के रूप में योगदान देते हुए न्याय कार्यों में अपना बहुमूल्य समय दिआ। बताया गया कि जानकारी के अनुसार वर्तमान में झारखंड सरकार द्वारा शिक्षक नियुक्ति में भी उनका सिलेक्शन हो चुका था अब हुए शिक्षक के रूप में योगदान देने वाले थे। शोक सभा में जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष केएन अग्रवाल, सहसचिव जलेश कवि, कोषाध्यक्ष लखींद्र नायक, सह कोषाध्यक्ष दुर्गा चरण जोंको, वरीय अधिवक्ता के.पी. दुबे, आशीष पात्रो, दिनेश राय, आत्माराम महतो, जीवानंद पांडा, निर्मल आचार्य, शंकर प्रसाद सिंहदेव, आशीष सारंगी, प्रमोद ज्योतिषी, ओम प्रकाश, सुनील सिंहदेव, सूरज पूर्ति, अनिल सारंगी, प्रणब सिंह देव आदि मौज्ूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *