वेरका रेस्ट हाउस में भर्ती सहायक लाइनमैन के कागज जांचे

अमृतसर| पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन की बॉर्डर से पंजाब भर में करीब 2500 सहायक लाइनमैन की भर्ती जा रही है। इसी के तहत वेरका रेस्ट हाउस में बॉर्डर जोन के अधीन आते गुरदासपुर, बटाला, पठानकोट, धारीवाल, अमृतसर सिटी और सबअर्बन सर्किल समेत तरनतारन के गावों से करीब 437 सहायक लाइन के कागज चैक किए। इसके लिए सिटी सर्किल के एसई इंजी, जीएस खेहरा और सबअर्बन सर्किल के एक्सईएन इंजी. सरबजीत शर्मा की ड्यूटी लगाई है। उनके साथ एसडीओ समेत अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर तक कागज चैकिंग अभियान के तहत दो टीमें बनाई गई। जिसमें करीब 70 सहायक लाइनमैन के कागज की जांच की। इस मौके पर कई अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *