मोहाली के प्रॉपर्टी डीलर पर चंडीगढ़ में FIR:बेटी की सहेली से किया रेप, बड़े प्रोजेक्ट का दिया लालच, CWC के सामने बयान दर्ज

चंडीगढ़ के थाना-39 पुलिस ने मोहाली के प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। उस पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि राजकुमार ने एक नाबालिग बच्ची से रेप किया। जांच में सामने आया कि पीड़ित लड़की आरोपी की बेटी की सहेली थी और दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। बड़े प्रोजेक्ट का दिया लालच
आरोपी सोनू प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है और उसका ऑफिस मोहाली में है। उसने नाबालिग को कहा कि वह एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है और उसे वहां अच्छी पोस्ट दिला सकता है। इसी बहाने आरोपी नाबालिग को अपने साथ मोहाली स्थित ऑफिस ले गया और वहां उसके साथ रेप किया। वारदात के बाद आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो अंजाम ठीक नहीं होगा। इसके बाद आरोपी अपनी गाड़ी से नाबालिग को चंडीगढ़ उसके घर छोड़ आया। डर की वजह से पीड़िता ने तुरंत कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजनों ने तुरंत थाना-39 में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर केस दर्ज किया। CWC के सामने बयान दर्ज
पुलिस ने पीड़िता के बयान चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के सामने दर्ज करवाए हैं। साथ ही आरोपी के ऑफिस की जांच कर वहां की वीडियोग्राफी भी की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *