ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक को पुलिस ने लिया रिमांड पर:इंटीरियर डिजाइन करने शोएब के घर आई थी नव्या, यहीं से दोस्ती; पार्टी करने तुर्की तक गई

राजधानी की ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक को पुलिस ने 4 सितंबर तक रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान अधिकारियों की टीम नव्या से लगातार पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में उसने शराब कारोबारी अनवर ढेबर और उनके बेटे शोएब ढेबर से अपना कनेक्शन कबूल लिया है। उसने शोएब को अपना दोस्त बताया है और उसके साथ पार्टी करना भी कबूल किया है। उसने शोएब के घर का इंटीरियर डिजाइन किया है। इसी दौरान उसकी दोस्ती हुई थी। नव्या कई बार विदेश भी गई है। उसने दुबई, सिंगापुर, तुर्की, थाईलैंड के अलावा मालदीव समेत कई देश जाना कबूल किया है। पुलिस उसके विदेश यात्रा की भी जानकारी निकाल रही है। वह राज्य के बड़े शराब कारोबारी के साथ तुर्की गई थी। दोनों वहां तीन दिनों तक रहे। पुलिस को नव्या का एक मोबाइल मिला है। उसका दूसरा मोबाइल अब तक नहीं मिला है। वह रहने वाली रायपुर की है, लेकिन ज्यादातर समय मुंबई व दिल्ली में रहती थी। हर माह उसका मुंबई आना-जाना होता था। करीबी दोस्त ने मोबाइल पर बनाया आपत्तिजनक वीडियो पुलिस ने नव्या के करीबी दोस्त मोतीनगर के अयान परवेज (30) को गिरफ्तार किया है। दोनों मिलकर इग्स की तस्करी करते हैं। दोनों साथ में विदेश भी गए थे। अयान के मोबाइल की जांच की जा रही है। उसके मोबाइल पर लड़कियों के कई आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं। इसमें तीन वीडियो नव्या का बताया जा रहा है, जिसे जांच के लिए लैब भेजा गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं अयान, नव्या को वीडियो के आड़ पर ब्लैकमेल तो नहीं कर रहा था? क्योंकि अयान के खाते में बड़ी रकम का ट्रांजेक्शन दिख रहा है। दोनों की भूमिका की जांच की जा रही है। क्योंकि अयान का कनेक्शन शोएब के साथ भी दिख रहा है। पहले पकड़े गए तस्करों से भी मिला लिंक ड्रग्स मामले में पहले पकड़े गए दुर्ग, भिलाई और रायपुर की युवतियां का नव्या से कनेक्शन मिला है। उनके साथ बातचीत भी दिख रही है। पुलिस उन्हें भी पूछताछ के लिए तलब करने वाली है। इसमें राजनीति पार्टी से जुड़ी युवा नेत्री भी शामिल है। कई बड़े घरों के युवकों का भी कनेक्शन मिला है। नव्या का नार्को टेस्ट कर सकती है पुलिस पुलिस सूत्रों की मानें तो नव्या का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी की जा रही है। क्योंकि वह पूछताछ में ज्यादा जानकारी नहीं दे रही हैं। वहीं पुलिस को शक है कि नव्या के तार कई बड़े लोगों से जुड़े हुए हैं। यही कारण है कि पुलिस नार्को टेस्ट की अनुमति लेने की तैयारी कर रही है। पूछताछ के दौरान कारोबारी की बिगड़ी तबीयत पुलिस ने नव्या के साथ मुंबई में पकड़े गए पीके अग्रवाल नामक युवा कारोबारी से पूछताछ कर रही है। क्राइम ब्रांच में पूछताछ के दौरान सोमवार सुबह अचानक कारोबारी की तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *