रायपुर पुलिस की गिरफ्त में आए 48 तस्कर:पाकिस्तान और अफगानिस्तान से ड्रग्स खरीदकर भारत में सप्लाई करने वाले 3 पकड़ाए

पाकिस्तान-अफगानिस्तान से ड्रग्स लाकर भारत के अलग-अलग राज्यों में तस्करी करने वाले तीन तस्कर को पंजाब में छापा मारकर पकड़ा गया है। तीनों को ट्रांजिट रिमांड पर सोमवार देर शाम रायपुर लाया गया है। तीनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में तीनों ने रायपुर में ड्रग्स सप्लाई करना कबूल किया है। हालांकि तीनों तस्करों का रायपुर के ड्रग्स तस्करों से सीधा कनेक्शन नहीं है। तीनों पंजाब में तस्करों को ड्रग्स बेचते थे। उनके माध्यम से रायपुर में ड्रग्स आता था। तीनों के खातों की जांच के दौरान दो करोड़ का ज्यादा का ट्रांजेक्शन मिला है। तीनों वर्चुअल नंबर का उपयोग करते थे। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि मूलतः पंजाब अमृतसर निवासी चरणजीत सिंह उर्फ चांद और गुरुजीत सिंह उर्फ गुरुजी का पाकिस्तान व अफगानिस्तान के तस्करों से सीधा कनेक्शन है। उनसे वर्चुअल नंबर पर बातचीत करते हैं। ड्रोन के माध्यम से आरोपियों के पास बॉर्डर पार ड्रग्स आता है। दोनों टिकरापारा में पकड़े गए पंजाब निवासी लवजीत सिंह से जुड़े हुए हैं। लवजीत दोनों से ड्रग्स खरीदकर राजनांदगांव के सुवित श्रीवास्तव को सप्लाई करता था। इसी तरह पंजाब के एक और तस्कर जशनदीप सिंह उर्फ लव को पकड़ा गया है। वह हिस्ट्रीशीटर रुपिंदर उर्फ पिंदर सिंह से जुड़ा हुआ है। पिंदर उसी से ड्रग्स खरीदकर लाता था। लव बाघा बॉर्डर के पास सक्रिय है, जहां से उसे ड्रग्स मिलता था। तीनों से अधिकारी अलग-अलग पूछताछ कर रहे हैं। तीनों से पंजाब के और तस्करों का क्लू मिल सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *