बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और जमीनी सर्वेक्षण:बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम, बोले-हालात सामान्य होने तक अफसर क्षेत्र में रहें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित जिलों दंतेवाड़ा और बस्तर का हवाई सर्वेक्षण एवं जमीनी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का अवलोकन कर पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अफसरों की बैठक लेकर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्थि​ति सामान्य होने तक अफसर क्षेत्र में पूरी तरह से मुस्तैद रहें। साय ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवातों तक समय पर सहायता पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साय दंतेवाड़ा के चूड़ी टिकरापारा में बनाए गए अस्थायी राहत शिविर पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि शिविरों में पर्याप्त भोजन, स्वच्छ पेयजल और सुरक्षित आवास की व्यवस्था निरंतर बनी रहे। मकान निर्माण और मरम्मत के लिए देंगे सहायता: सीएम ने अफसरों से कहा है कि राहत शिविरों में सभी जरूरी व्यवस्थाओं के साथ-साथ प्रभावित परिवारों को राशन, बर्तन और कपड़े जैसे आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए।शेष|पेज 9

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *