दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में हजारों लोग रांची आते हैं, लेकिन ट्रेनों की हालत यह है कि सितंबर के अंतिम सप्ताह से लेकर पूरे अक्टूबर में स्लीपर से लेकर एसी बोगियां तक फुल हैं। फ्लाइट्स में भी भारी भीड़ है और किराया दोगुना हो चुका है। त्योहारों में घर वापस आने वालों के पास अब तत्काल टिकट का ही सहारा है। रेलवे सभी जगह से स्पेशल ट्रेन भी नहीं चला रही है। इधर, त्योहारी सीजन में फ्लाइट ऑपरेटरों ने किराए में जबरदस्त बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली-रांची फ्लाइट का सामान्य दिनों में 4000-5000 रुपए रहता है। यह दिवाली- छठ के समय में 10,000 रुपए तक पहुंच गया है। मुंबई-रांची और बेंगलुरु -रांची रूट पर भी किराया 10,000 रुपए तक पहुंच चुका है। दिल्ली से रांची आने वाली ट्रेनें मुंबई से आने वाली ट्रेनें कोलकाता से रांची आने वाली ट्रेनें स्पेशल ट्रेनों में भी तेजी से भर रहीं सीटें रेलवे ने कुछ त्योहारी स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, जिनमें अभी कुछ सीटें बची हैं, लेकिन बुकिंग रफ्तार पकड़ चुकी है। इन ट्रेनों में सांतरागाछी- अजमेर साप्ताहिक पूजा दीवाली- छठ स्पेशल, पटना-चर्लपल्ली द्वि साप्ताहिक स्पेशल, कोयंबत्तूर-धनबाद साप्ताहिक स्पेशल, पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल, चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल शामिल हैं। फ्लाइट का किराया


