चंडीगढ़ में मंगलवार शाम के बाद हल्की बारिश हो सकती है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में थोड़ी बरसात होने की संभावना है। बारिश ज्यादा तेज नहीं होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार से बारिश की संभावना कम होगी और मौसम धीरे-धीरे साफ होना शुरू होगा। गुरुवार तक आसमान लगभग साफ रहने की उम्मीद है, जिससे धूप खिल सकती है। बारिश से तापमान थोड़ा गिर सकता है और उमस से राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुखना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे
सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। कई बार सुखना लेक के फ्लड गेट खोले जा चुके हैं। इसे लेकर चंडीगढ़ डीसी निशांत यादव और एसएसपी कंवरदीप कौर सोमवार को जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सुखना लेक के फ्लड गेट खोलने के बाद जिस सुखना चो से पानी होकर गुजरता है, उसके आस-पास के गांवों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो।


