कपूरथला में बारिश से कई इलाकों में भरा पानी:ब्यास नदी-काली बेईं का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन की बांध से दूर रहने की हिदायत

कपूरथला जिले में पिछली रात से हो रही लगातार बारिश ने शहर की स्थिति को गंभीर बना दिया है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 3 से 4 फुट तक पानी भर गया है। निचले इलाकों में स्थित घरों में पानी घुस गया है। बारिश की वजह से शहर का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से बंद हो गया है। वहीं बारिश से ब्यास नदी और काली बेईं का जलस्तर बढ़ गया है। इस खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। जिला प्रशासन ने नागरिकों को ब्यास नदी और धुस्सी बांध के आसपास जाने से मना किया है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है। शहर के पॉश इलाकों में भी जलभराव की स्थिति है। जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है। कई घरों की छतों से पानी रिस रहा है। डीसी पंचाल ने नागरिकों से की सतर्क रहने की अपील डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल ने सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा है। डीसी पंचाल ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने सभी से सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और आवश्यक कदम उठा रहा है। शहर के निचले इलाकों में भरा पानी मोहल्ला कसाबा में एक 80 वर्ष पुरानी इमारत बारिश के कारण ढह गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई। मलबे में बिजली की तारें टूटने से आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। जामा मस्जिद कॉम्प्लेक्स मार्केट, श्री सत्यनारायण मंदिर बाजार, कोटु चौक, ठंडी सड़क, माल रोड और कचहरी चौक में पानी भर गया है। मॉडल टाउन और आसपास की कॉलोनियों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का दौर अभी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *