तेज धूप से शहरवासियों को ठंड से राहत:बीते दिनों से कोहरा-शीतलहर का था कहर, दिन का तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस

लेकसिटी में आज तेज धूप निकलने से शहरवासियों को ठंड से राहत मिली है। बीते करीब 4-5 दिनों से दिनभर कोहरा और शीतलहर का कहर जारी थी। जिससे पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा था। रविवार को अलसुबह से सुबह से ठंडी हवा चल रही थी लेकिन कुछ देर बाद सूरज निकला और दोपहर 12 बजे तक तेज धूप ने सर्द से राहत का अहसास कराया। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब पूरी तरह खत्म हो गया है। दिन के तापमान के साथ रात के तापमान में भी गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान 22.9 और रात का 12.8 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। बता दें, शुक्रवार को 24 घंटे में 7 मिमी बारिश हुई थी और खराब मौसम के चलते विजिबिलिटी गिरकर 200 मीटर रह गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *