बैतूल में ट्रैक्टर पलटने से स्टीयरिंग में फंसा ड्राइवर:रेस्क्यू में देरी की वजह से मौत; एसआई बोले- लेट मिली थी जानकारी

बैतूल के कोतवाली थाना क्षेत्र खेड़ी गांव में शनिवार रात को ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। हादसे के दौरान चालक कई घंटों तक ट्रैक्टर के स्टीयरिंग में फंसा रहा। जब तक उसका रेस्क्यू किया जाता उसकी मौत हो चुकी थी। घटना बेहड़ा ढाना घाट पर हुई। खेड़ी पुलिस चौकी प्रभारी एसआई राकेश सरेआम ने बताया कि चालक संतोष कोल्हू ढाना का रहने वाला है। वह खेती करता है। शनिवार शाम को वह ट्रेक्टर में पलाऊ लगाकर बेहडा ढाना से अपने घर कोल्हू ढाना जा रहा था। घाट पर उतरते हुए उसका ट्रेक्टर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में संतोष ट्रेक्टर के स्टीयरिंग में फंस गया, जहां दबने से उसकी मौत हो गई। देरी से मिली घटना की जानकारी एसआई के मुताबिक शाम होने की वजह घटना की जानकारी लोगों को देरी से मिली। इसके बाद रात को ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से चालक का रेस्क्यू किया गया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसका शव जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *