नवजोत सिंह सिद्धू ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र:पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक राजघाट में बनाने की उठाई मांग

पंजाब के पूर्व मंत्री व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को पत्र लिखा है। साथ ही मांग की है देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक राजघाट पर स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों का स्मारक बनाया गया है। जबकि मनमोहन सिंह के स्मारक को इनकार क्यों किया जा रहा है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि मुझे विश्वास है कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को संरक्षित करने के लिए आपकी बुद्विमत्ता और प्रतिबद्वता आपके कार्यों का मार्ग दर्शन करेगी। दो पेज के पत्र में उन्होंने कई चीजों को गंभीरता से उठाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *