रायगढ़ में बस का शीशा तोड़कर बाहर फेंकाई महिला:चक्का नीचे दबने से हुई मौत, सड़क पर धान लोड खड़ी ट्रक से बचने बस चालक ने लगाया था ब्रेक

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सड़क दुर्घटना घटित हुई है। जिसमें रोड किनारे धान लोड ट्रक से बचने के लिए जब बस चालक ने ब्रेक लगाया, तो बस के सामने सीट पर बैठी महिला शीशा तोड़ते हुए बाहर फेंका गई और बस के सामने चक्के के नीचे आ गई। इससे महिला की मौत हो गई। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ओड़िसा के सुंदरगढ़ की रहने वाली अभिनता साय 34 साल आज सुबह कुनकुरी जाने के लिए रायगढ़ बस स्टैंड से सितारा बस में सवार हुई। बस जैसे ही सुबह करीब 6 बजे सामारूमा के पास पहुंची, तो यहां रोड पर धान लोड खड़ी ट्रक से बचने के चक्कर में तेज रफ्तार बस के चालक ने ब्रेक दबाया, लेकिन बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रक से बस का सामने का कुछ हिस्सा टकरा गया और सामने में बैठी अभिनता साय शीशा तोड़ते हुए बाहर फेंकाकर बस के सामने चक्का के नीचे आ गई। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से फरार
घटना के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पूंजीपथरा पुलिस को दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो बस चालक मौके से फरार हो चुका था। इसके बाद पुलिस ने तत्काल शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। मामले में पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध कायम कर आगे की जांच में जूट गई है।
पुलिस पहुंची तो कोई नहीं था
इस संबंध में पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन यहां बस में सवार कोई यात्री नहीं था। चालक भी फरार हो चुका था। मृतका के परिजनों को सूचना दे दिया गया है। बस रायगढ़ की बताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *