डंडे से पीट-पीटकर कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर नामनी चौकी उपरकछार का निवासी दीना राठौर लकड़ी बेचने सिंगीबहार गया था। लकड़ी बेचकर शाम के समय घर वापस आया जो अपनी पत्नी अनिता राठौर के साथ कदमटोला चौक के किराना दुकान सामान लेने गया। दुकान से सामान खरीद कर दोनों पति पत्नी वापस अपने घर के लिए निकले थे कि चौक के पास दीना राठौर को कुत्ते ने काट दिया इस पर वह बड़बड़ाते हुए घर की ओर जा रहा था। तभी पुलिया के पास ग्राम नामनी उपरकछार के संदीप साहू को लगा कि दीना उसे गाली दे रहा है। इस पर उसने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। और अपने एक साथी को फोन लगाकर बुलाया। दोनों ने डंडे से दीना राठौर को पीट-पीटकर घायल कर दिया। घटना में घायल दीना राठौर को 25 दिसंबर को परिजनों ने 108 एम्बुलेंस से इलाज को लिए सरकारी अस्पताल कुनकुरी लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने दीना राठौर को जशपुर रिफर कर दिया। इलाज के दौरान 26 दिसंबर की रात दीना राठौर की मौत हो गई है। इस दौरान मृतक की पत्नी अनिता राठौर ने थाने में केस दर्ज कराया। जांच के दौरान आरोपी संदीप साहू गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *