पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस की टिप्पणी पर विरोध:बलरामपुर में भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल-तेजस्वी का पुतला फूंका

बलरामपुर के पुराने कलेक्टर चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अश्विनी गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी जानबूझकर प्रधानमंत्री पर अनुचित टिप्पणी कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता इसे स्वीकार नहीं करेंगे। कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पर व्यक्तिगत प्रहार विपक्ष की हताशा दिखाता है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर नई ऊंचाइयां छू रहा है। इसी कारण विपक्ष असहज है। कार्यक्रम में बलरामपुर मंडल अध्यक्ष अंश सिंह राजपूत, प्रशांत सिंह, महावीरगंज मंडल अध्यक्ष अशर्फी यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। पुतला दहन के दौरान पुलिस प्रशासन भी मौके पर उपस्थित रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *