राजिम| छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज जिला इकाई गरियाबंद ने ग्राम बरभाठा की दृष्टिबाधित पैरा महिला खिलाड़ी कुमारी प्रीती यादव को शिक्षा एवं खेल में प्रगति हेतु ₹55,000/- की सहयोग राशि और सम्मान पत्र प्रदान किया। राजिम स्थित समाज भवन में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने प्रीती के संघर्ष और उपलब्धियों की सराहना की। सहयोग प्राप्त कर प्रीती ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं यादव समाज की बेटी हूं। यह सहयोग मेरे लिए प्रेरणा और आशीर्वाद है, मैं समाज का नाम रोशन करूंगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुनील यादव (प्रदेश महामंत्री), भुवन यादव, दयाराम यादव, दानी यादव, तीरथ यादव, भुनेश्वरी यदु, श्रवण यादव, प्रेम नारायण यादव, पुनाराम यादव, लक्ष्मण यादव, शिवनाथ यादव, टकेश्वर यादव, घनश्याम यादव आदि मौजूद रहे।


