भास्कर न्यूज| नारायणपुर युवा कांग्रेस ने सोमवार को जिला हास्पिटल की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जिला अस्पताल की लचर व्यवस्था लचर सिस्टम की वजह व आमजन की परेशानियों के देखते हुए युवा कांग्रेस ने सीएमएचओ व कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। नगर पालिका पार्षद जय वट्टी ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है तब से जिला अस्पताल की व्यवस्था लचर है न तो यहां डॉक्टर है न ही नर्स है आमजन रोज इलाज के लिए बड़े भरोसे के साथ आते हैं मगर मायूस होकर लौटना पड़ता है। आपातकाल तक में डॉक्टर की कमी है। सोमवार को युवा कांग्रेसी कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए जहां डॉक्टरों की कमी है वहां तत्काल उसको भरने की मांग की। साथ ही आपातकालीन चिकित्सा सेवा 108/102 की संख्या को बढ़ाया जाय सेवा कम होने के कारण मरीजों को समय पर अस्पताल तक नहीं लाया जा पा रहा है। साथ ही नगर के शांति घाट तक मृत शरीर को ले जाने मुक्तांजलि वाहन की व्यवस्था करवाई जाए। जिला अध्यक्ष बोधन देवांगन ने कहा कि मरीजों के साथ आए परिजनों को भोजन के लिए बहुत परेशान होना पड़ता है। मरीज के साथ अटेंडर को भी भोजन की व्यवस्था दी जानी चाहिए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बोधन देवांगन, अमित भद्र, युवा पार्षद जय वट्टी, दीपक गांधी, सुक्कू सलाम, सरपंच गणेश शोरी आदि मौजूद रहे।


