राजसमंद में फॉलोअप आरोग्य शिविर 31 से:सभी पंचायत समिति मुख्यालय के अस्पतालों में लगेंगे कैम्प

राजसमंद में आगामी 31 दिसम्बर से जिले की सभी पंचायत समिति मुख्यालय के चिकित्सा संस्थानों पर फॉलोअप आरोग्य शिविर आयोजित किये जायेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमंत बिंदल के अनुसार अभियान के प्रथम चरण के दौरान रैफर मरीजों का आवश्यक उपचार किया जाएगा। साथ ही सम्बन्धित क्षेत्र के मरीजों को भी निशुल्क परामर्श जांच एवं उपचार दिया जाएगा तथा विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ कर लाभान्वित किया जायेगा। उन्होंने बताया की 31 दिसम्बर मंगलवार को ब्लॉक आमेट में सीएचसी आमेट पर व ब्लॉक देलवाड़ा में सीएचसी देलवाड़ा पर फॉलो अप शिविर आयोजित होंगे।
1 जनवरी बुधवार को ब्लॉक भीम में उप जिला चिकित्सालय भीम व ब्लॉक देवगढ़ में सीएचसी देवगढ़ पर, 3 जनवरी शुक्रवार को ब्लॉक राजसमंद में सीएचसी कांकरोली पर व कुम्भलगढ़ ब्लॉक में सीएचसी केलवाड़ा पर, 7 जनवरी मंगलवार को ब्लॉक रेलमगरा में सीएचसी रेलमगरा व ब्लॉक खमनोर में सीएचसी खमनोर पर शिविर आयोजित होंगे। शिविरों में मिलेगी यह सेवाएं
फॉलोअप शिविरों में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, बच्चों का टीकाकरण, असंक्रामक रोग डायबिटीज, हायपरटेंशन, कॉमन कैंसर एवं अंधता रोगियों की स्क्रीनिंग की जायेगी। अति विशिष्ट विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से टेलीकंसल्टेशन के माध्यम से निशुल्क परामर्श, एलोपैथी के साथ ही आयुष पद्धति से परामर्श एवं उपचार की सुविधा, विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं में रजिस्ट्रेशन की सुविधा व दिव्यांगजन को यूडीआईडी प्रमाण पत्र जारी करने की कार्यवाही मौके पर की जायेगी। बिन्दल ने बताया कि सम्बन्धित खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सम्बन्धित चिकित्सा अधिकारी प्रभारी फॉलोअप शिविरों के आयोजन एवं व्यवस्थाओं के लिये जिम्मेदार होंगे। अधिकतम मरीज का इन शिविरों के माध्यम से लाभान्वित हो इसके लिये इसके लिये ब्लॉक स्तरीय अन्य सहयोगी विभागों के साथ मिलकर कार्य करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *