तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, मौके पर मौजूद लोग इसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां ड्यूटी डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया। मामला बनेड़ा थाना क्षेत्र के कंकोलिया चौराहे के पास कान्हा रिसॉर्ट का है। यहां एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाईक सवार युवक को टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। बनेड़ा थाने सरदार नगर में रहने वाला कालू पिता उदय लाल गाडरी (22) कल शनिवार रात को बनेड़ा से अपने घर सरदार नगर जा रहा था इसी दौरान थाना क्षेत्र के कंकोलिया चौराहे के समीप स्थित कान्हा रिसॉर्ट के पास उसे पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, मोके पर मोजूद लोग घायल युवक को इलाज के लिए पहले बनेड़ा हॉस्पिटल ले गए, जहां उसकी हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल के लिए रैफर कर दिया गया।जिला अस्पताल लाने पर ड्यूटी डॉक्टर ने कालू को मृत घोषित कर दिया। बनेडा थाना पुलिस ने आज जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी पहुंचकर परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस ने परिजनो की रिपोर्ट के आधार पर कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर की।


