गौ सेवा संकल्प अभियान से जुड़े लोग रविवार को 4 ट्रैक्टर चारा लेकर भंडारिया गौशाला पहुंचे। चारा आते ही गोवंश भी चारा के ओर दौड़ पड़ा। गौ सेवकों ने जयकारे लगाते हुए गोवंश के लिए आगे भी चारे और पानी के इंतजाम का भरोसा दिया। गौ सेवा संकल्प को लेकर चल रहे केशव पंड्या वसी ने बताया कि एक बार भंडारिया गौशाला में आने का कार्यक्रम हुआ था। उस समय गायों के लिए चारे पानी की कमी देखकर गौ माता के लिए बीड़ा उठाने का संकल्प लिया। दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा के दिन से गौ सेवा संकल्प की शुरुआत की। जिसमें 2 से 5 पुले चारा दान संकल्प चलाया। वसी गांव से शुरू हुए इस संकल्प ने पास से ओडवाडिया, धावडी, पुनाली समेत कई गांवों ओर शहर से लोग जुड़ते गए। लोगो ने गौ सेवा के लिए अपनी स्वेच्छा से किसी ने 2 तो किसी ने ज्यादा चारे के लिए दान दिया। अभियान से 1 हजार से ज्यादा सदस्य जुड़ गए और उससे मिलने वाली दान राशि से गायों के लिए चारा लिया। पहले 1 ट्रैक्टर चारा दिया था। इसके बाद आज रविवार को सभी गांवों के लोग मिलकर 4 ट्रैक्टर चारा लेकर वसी हनुमान जी मंदिर से डूंगरपुर पहुंचे। भंडारिया गौ शाला में चारों ट्रैक्टर चारे को दे दिया। चारे से भरे ट्रैक्टर आते ही गाये भी चारे की ओर दौड़ने लगी। केशव पंड्या ने बताया कि गायों के चारे पानी के लिए आगे भी संकल्प अभियान जारी रहेगा और गायों के लिए सालभर के लिए चारे का इंतजाम किया जा रहा है। नारायण पंड्या, मधुरेश त्रिवेदी, हीरालाल गामोठ, मुरलीशंकर गामोठ, राजेंद्र गामोठ, भानूप्रकाश जोशी, राजेंद्र जोशी, हेमंत जोशी, पार्षद नितिन चौबीसा, धीरज टेलर, योगेश गामोठ, कृष्णलाल जोशी, रामेश्वर पंड्या, किरण पंड्या, प्रकाश पंड्या, हरिहर पंड्या, जितेंद्र कलाल, लोकेश गामोठ समेत कई लोगों ने गो माता के जयकारे भी लगाए।


