झुंझुनूं में पूर्व PM मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि:सांसद कार्यालय में हुई शोक सभा, राष्ट्रीय स्मारक बनाने और भारत रत्न देने की मांग

झुंझुनूं में पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। मान नगर स्थित सांसद कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मनमोहन सिंह को याद करते हुए झुंझुनूं पंचायत समिति की प्रधान पुष्पा चाहर ने कहा कि डा.मनमोहन सिंह का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने ऐसे समय में देश की बागडोर संभाली थी। जब देश आर्थिक कठिनाई के दौर से गुजर रहा था। डॉक्टर मनमोहन सिंह ने देश को आर्थिक संकट से बाहर निकाला। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष खलील बुडाना ने निगम बोध घाट पर डॉ.मनमोहन सिंह के अंत्येष्टि को राष्ट्र का अपमान बताते हुए मांग की हैं कि डॉ.मनमोहन सिंह का राष्ट्रीय स्मारक बनाया जाए। उन्हें भारत रत्न दिया जाए। डा.मनमोहन सिंह के नाम पर राष्ट्रीय स्तर पर अर्थशास्त्र के पुरस्कार की घोषणा की जाए। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने राष्ट्रगान गाकर और 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में हारून लालपुर जिलाध्यक्ष सेवादल, मदनलाल सैनी बुडाना मण्डल अध्यक्ष, राकेश झाझडिया, प्रदीप कुमार सैनी, राजकुमार ढाका, राजपाल ग्रेट, सुल्तान जांगिड़, उपप्रधान,सुभाष भालोठिया, आजम भाटी, भंवर अली गहलोत, राजकुमार डिग्रवाल, नवीन कुमार, विक्की, साकीर खोखर, सलीम चेजारा, जुबैर सैयद, जहांगीर चौहान, जुबैर चौहान, डा. युसूफ, भागचंद काला, दिलशान आजाद फतेहपुरिया, तौफिक रहमानी, शोयब चौहान, खलील चेजारा, वसीम, आसकिन सिलावट मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *