उमरिया में बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से हाथियों का रोमांचित कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर परिक्षेत्र के बमेरा डैम का बताया जा रहा है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लगातार जंगली हाथियों का झुंड जंगलों में विचरण कर रहा है। जंगली हाथियों की निगरानी के लिए टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के साथ हाथी दल और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र स्तर की टीम निगरानी में जुटी हुई है। बीटीआर के पतौर परिक्षेत्र के बमेरा डैम में 15 से अधिक हाथी के झुंड मे बच्चे भी डैम की पास विचरण करते हुए दिखाई दिए। झुंड में दिखे बच्चे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक पीके वर्मा ने बताया कि हाथियों की सुरक्षा के लिए निगरानी की जाती है। बसेरा डैम के पास हाथियों का झुंड बच्चों के साथ दिखाई दिया।


