शंभू बॉर्डर और खनोरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर कल पंजाब बंद का ऐलान किया गया है l जिसे लेकर अब जलालाबाद में दूध व डेयरी यूनियन ने किसानों द्वारा किए जा रहे इस पंजाब बंद को समर्थन दे दिया हैl यूनियन के पदाधिकारी का कहना है कि कल जलालाबाद में दूध सप्लाई नहीं होगा, जबकि इसके बावजूद किसी ने दूध सप्लाई करने की कोशिश की तो वह अपने नुकसान का खुद जिम्मेदार होगाl यूनियन उसका साथ नहीं देगी l हड़ताल पर रहेगी दूध व डेयरी यूनियन दूध व डेयरी यूनियन के उपाध्यक्ष बलकरण सिंह ने बताया कि आज पंजाब दूध व डेयरी यूनियन द्वारा एक विशेष बैठक शिव भवन में बुलाई गई है l जिसमें किसानों द्वारा 30 दिसंबर यानि कल सोमवार को किसान आंदोलन के तहत पंजाब बंद के ऐलान के चलते विचार विमर्श किया गया हैl फैसला लिया गया है कि कल दूध व डेयरी यूनियन द्वारा मुकम्मल हड़ताल रखी जाएगी l उन्होंने किसानों के इस पंजाब बंद को समर्थन दे दिया है, क्योंकि उनका कारोबार भी किसानी से संबंधित है, इसलिए कल जलालाबाद में दूध की सप्लाई नहीं होगी l इतना ही नहीं उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर इसके बावजूद किसी व्यक्ति द्वारा दूध की सप्लाई करने की कोशिश की गई तो इसके दौरान होने वाले नुकसान का वह व्यक्ति खुद जिम्मेदार होगा और यूनियन उसका साथ नहीं देगी l


