नाबालिग से रेप का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार:पीड़िता ने मृत नवजात को दिया था जन्म, डिलीवरी के बाद खुद भी तोड़ा दम

डूंगरपुर की सदर थाना पुलिस ने 13 वर्षीय रेप पीड़िता और उसके नवजात की मौत के मामले में रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 4 दिन पहले पेट दर्द की शिकायत पर परिजन नाबालिग को लेकर जिला अस्पताल आए थे। जहां उसके 8 महीने के गर्भ के होने का पता चला था। वहीं अर्ध विकसित बच्ची को जन्म के बाद नवजात और उसकी 13 वर्षीय मां की मौत हो गई थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिले के महिला उत्पीड़न अनुसंधान सेल के एडिशनल एसपी और जांच अधिकारी राजीव परिहार ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 13 साल की रेप पीड़िता गर्भवती थी। 24 दिसम्बर मंगलवार रात के समय रेप पीड़िता नाबालिग के पेट में अचानक दर्द होने लगा। जिस पर परिवार के लोग उसे तुरंत डूंगरपुर जिला अस्पताल लेकर आए थे। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे एमसीएच में भर्ती कर लिया। रात के समय नाबालिग पीड़िता ने 8 महीने की अर्ध विकसित बच्ची को जन्म दिया था, लेकिन नवजात मृत पैदा हुई। वहीं प्रसव के बाद नाबालिग रेप पीड़िता की भी मौत हो गई थी। परिजनों ने सदर थाना पुलिस को रिपोर्ट देते हुए एक 23 वर्षीय युवक पर मृतका के साथ रेप करने का संदेह जताया था। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की। आरोपी की कई जगह तलाश की, लेकिन पता नहीं लग सका। आरोपी गुजरात में नाम और पहचाना छिपाकर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी का पता लगाते हुए गुजरात के बायड से पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में भी आरोपी युवक ने रेप की वारदात कबूल कर ली। वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *