फरीदकोट में कल बाजार बंद रहेगा:किसानों के समर्थन में उतरे दुकानदार, केंद्र सरकार खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

फरीदकोट में मेन बाजार के समूह दुकानदारों ने 30 दिसंबर दिन सोमवार को किसान संगठनों की तरफ से किया जा रहे पंजाब बैंड का समर्थन करते हुए, अपनी दुकानें बंद रखकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताने का फैसला किया है। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक की अगुआई में किसानों की मांगों को लेकर पंजाब हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर पिछले 10 महीनों से मोर्चा चल रहा है। जहां पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 35 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर भी बैठे हुए हैं। मोर्चे से 30 दिसंबर दिन सोमवार को पंजाब बंद का आह्वान किया गया है, जिसका फरीदकोट में व्यापारिक संगठनों ने भी समर्थन किया है। एक दिन पहले सादिक कस्बे व्यापार मंडल ने भी बंद का समर्थन करते हुए अपनी दुकान बंद रखने का ऐलान किया था और रविवार को फरीदकोट के मेन बाजार के दुकानदार भी किसानों के हक में उतर आए। कपड़ा एसोसिएशन के प्रधान भूषण कुमार, जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के प्रवीण चावला ने बताया कि वह किसानों के साथ खड़े हैं और उनके संघर्ष में हर तरह का सहयोग दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *