विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रुपए स्वीकृत

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगर पालिका जशपुर को 3 करोड़ 4 लाख रुपए के विकास कार्यों का उपहार दिया है। सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय ने बताया कि सीएम साय के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव ने इन सभी विकास कार्यों को विभागीय स्वीकृति देते हुए बजट आबंटित कर राशि जारी कर दिया है। निविदा की प्रक्रिया के बाद इन सभी विकास कार्यों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि स्वीकृत विकास कार्यों में वार्ड क्रमांक 14,16 और 12 में सीसी रोड निर्माण, वार्ड क्रमांक 16 में दो बीटी सड़क निर्माण, सरनाटोली में 9.84 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, 31.58 की लागत से मुख्य नगर पालिका अधिकारी और सहायक अभियंता आवास निर्माण, विभिन्न वार्डों में विद्युत पोल विस्तार के लिए 30 लाख रुपए स्वीकृत किए है। इसके साथ ही शहर में पेवर ब्लॉक से पाथ-वे निर्माण के लिए भागलपुर चौक से हनुमान मंदिर तक, काली मंदिर के पास, वार्ड क्रमांक 16 व 18 में रसिक दुकान से बजरंग किराना दुकान तक, छठ घाट से पुराना पैलेस तक 78 लाख रुपए की स्वीकृति राज्य सरकार ने दी है। सीएमओ उपाध्याय ने विधायक रायमुनी भगत और कलेक्टर रोहित व्यास का आभार जताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *