मंडी में होटल और गाड़ियों के शीशे तोड़े:हाथ में हथोड़ा लेकर मनाली हाईवे पर घुमता रहा सिरफिरा, पुलिस ने किया अरेस्ट

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में एक सिरफिरे ने जमकर उत्पात मचाते हुए वाहनों के शीशे और दो होटलों के मेन गेट को तोड़ डाले। घटना बीती देर रात करीब एक बजे के बाद की है। पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें हुड़दंगी गाड़ियों और होटल के शीशे तोड़ता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। मामला जिला के उपमंडल सुंदरनगर की ग्राम पंचायत कांगू के गांव देहवी में पेश आया है। जहां आधी रात को किरतपुर-मनाली हाईवे पर एक हुड़दंगी सड़क पर दराट लहराता हुआ घूम रहा था। उसने हथोडे़ से होटल और गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। आरोपी ने एक होटल के मेन गेट को हथोड़े से वार कर चकनाचूर कर दिया। इसके साथ ही एक अन्य होटल के गेट को भी नुकसान पहुंचाया है। होटल के मालिक ने रात को ही घटना की सूचना पुलिस चौकी डैहर को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबू राम उर्फ बबलू को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *