भास्कर न्यूज | अमृतसर बाजार ढाब बस्ती राम में बिजली के पोल में शार्ट सर्किट के कारण रात करीब 10.48 बजे अचानक ही आग लग गई। सूचना मिलने पर गिलवाली गेट फायर ब्रिगेड की टीम महज 3 मिनट में मौके पर पहुंची। करीब 10 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।


