टीकमगढ़ में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी:बल्देवगढ़ और खरगापुर में 1 इंच से ज्यादा बरसात दिन का पारा 21 डिग्री पर पहुंचा

टीकमगढ़ में में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। शनिवार को दिन में तेज बारिश हुई थी, जबकि रात में हल्की बूंदाबांदी हुई। भू अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान जिले की बल्देवगढ़ और खरगापुर तहसील में 1 इंच से ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई है। पिछले 48 घंटे के दौरान सर्द हवाओं और बारिश के कारण मौसम खुशनुमा हो गया है। आज सुबह से बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले। रविवार का अवकाश होने के कारण खेल मैदानों पर भी बच्चों की संख्या ज्यादा नजर आई। मौसम में आए बदलाव के कारण शनिवार को दिन का तापमान 30 डिग्री से घटकर 21.8 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि रात का तापमान 12 डिग्री रिकार्ड किया गया। पिछले तीन दिनों से दिन और रात के तापमान में लगातार परिवर्तन हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक-दो दिनों में बादल छंटने के बाद रात का तापमान 4 से 5 डिग्री तक घट जाएगा। जिले में कहां कितनी बारिश पिछले 24 घंटे के दौरान टीकमगढ़ तहसील में 12 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बड़ागांव धसान में 2, बल्देवगढ़ में 30, खरगापुर में 28, जतारा में 1, पलेरा में 7 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। जिले के मोहनगढ़ और लिधौरा में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *