दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर एक महिला नक्सली ढेर:अबूझमाड़ के जंगलों में एनकाउंटर, DRG के जवानों ने घेरकर मारा, शव, राइफल और BGL लॉन्चर बरामद

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सीमा पर DRG के जवानों ने एनकाउंटर में एक महिला नक्सली को मार गिराया है। जवानों ने मौके से शव बरामद कर लिया है। इसके अलावा 5 से 6 नक्सलियों के मारे जाने और कुछ के घायल होने की भी खबर है। सर्च ऑपरेशन जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ अबूझमाड़ के थुलथुली इलाके के जंगलों में हुई है। एनकाउंटर के बाद जवानों ने मौके से 303 राइफल, 2 बीजीएल लॉन्चर और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया है। एनकाउंटर में ढेर महिला नक्सली की पहचान अभी नहीं हुई है। पूर्वी बस्तर डिवीजन इलाके में मुठभेड़ दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय के मुताबिक शुक्रवार को दंतेवाड़ा और नारायणपुर की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) टीम नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने पूर्वी बस्तर डिवीजन में अबूझमाड़ के घने जंगलों में अटैक कर दिया। जवाबी कार्रवाई में महिला नक्सली ढेर हो गई। वहीं नक्सली एनकाउंटर पर वन मंत्री केदार कश्यप ने जवानों को बधाई दी। केदार ने कहा कि अबूझमाड़ के थुलथुली इलाके ने पुलिस ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर किया है। नक्सलियों के खिलाफ अबूझमाड़ के घोर नक्सल प्रभावित इलाके में सफलता मिली है। पिछले साल थुलथुली में 38 नक्सलियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 4 नक्सली हुए थे ढेर इसके पहले 28 अगस्त को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 4 नक्सलियों को मार गिराया था। मौके से बड़ी तादाद में हथियार बरामद किए गए थे। नारायणपुर जिले और गढ़चिरौली बॉर्डर इलाके में तलाशी के दौरान सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। मामला गढ़चिरौली के कोपरशी गांव का है। जानकारी के मुताबिक जवानों को नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सोर्स से इनपुट मिले थे। गढ़चिरौली पुलिस की सी-60 कमांडो टीम को ऑपरेशन पर भेजा गया। टीम ने कोपरशी गांव के पास जंगल में सर्च शुरू किया, तभी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में नक्सली मारे गए। शाह की डेडलाइन, 2026 तक करेंगे नक्सलवाद का खात्मा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगस्त 2024 और दिसंबर 2024 में छत्तीसगढ़ के रायपुर और जगदलपुर आए थे। वे यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग मंचों से नक्सलियों को चेताते हुए कहा था कि हथियार डाल दें। हिंसा करोगे तो हमारे जवान निपटेंगे। वहीं उन्होंने एक डेडलाइन भी जारी की थी कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। शाह के डेडलाइन जारी करने के बाद से बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन काफी तेज हो गए हैं। लगातार बड़े नक्सली लीडर मारे जा रहे ……………………………………. नक्सलियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 01. छत्तीसगढ़ में 2.54 करोड़ के 66 इनामी नक्सलियों का सरेंडर: पहली बार SZCM कैडर नक्सली ने डाले हथियार; 18 महीनों में 1,570 ने छोड़ी हिंसा छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के 5 जिलों में एक ही दिन में 66 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन पर कुल 2 करोड़ 54 लाख रुपए का इनाम घोषित है। बीजापुर जिले में सरेंडर किए 25 नक्सलियों में से 23 पर 1 करोड़ 15 लाख का इनाम है। इसमें एक SZCM (स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर) कैडर का भी नक्सली शामिल है। पढ़ें पूरी खबर… 02. छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर एनकाउंटर में 4 नक्सली ढेर:सी-60 कमांडो ने जंगल में घेरकर मारा, बीजापुर में 81 लाख के इनामी 30 नक्सलियों का सरेंडर छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने बुधवार को एनकाउंटर में 4 नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से बड़ी तादाद में हथियार बरामद किए गए हैं। नारायणपुर जिले और गढ़चिरौली बॉर्डर इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। मामला गढ़चिरौली के कोपरशी गांव का है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *