जालसाजों के लिए संगठन में जगह नहीं : प्रदेश अध्यक्ष

गिरिडीह | राधास्वामी संगठन के नाम पर शमीम अख्तर ने जिले के 36 व्यक्ति से 40 प्रतिशत डिस्कांउट पर बाइक, स्कूटी दिलाने की नाम पर 22 लाख से अधिक राशि ठगने के आरोप में पचंबा पुलिस शमीम अख्तर को गिरफ्तार कर 3 सितंबर को जेल भेज दिया गया। इस संबंध में राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा, जिलाध्यक्ष अनिशा सिन्हा और झारखंड निगरानी पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार उर्फ सुबोध कुमार ने संयुक्त रूप से पचंबा थाना क्षेत्र के बनखंजो स्थिति राधास्वामी संगठन कार्यालय में गुरुवार आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि शमीम अख्तर राधास्वामी संगठन में बेंगाबाद प्रखंड का प्रभारी के रूप में कार्यरत था। लेकिन शमीम अख्तर कुछ दिनों से ठगी का काम करने लगा। लिहाजा दो माह पहले उसे संगठन से निष्कासित कर दिया गया था। बताया िक संगठन जिले के महिला-पुरुषों को रोजगार सृजन के लिए 40 प्रतिशत डिस्कांउट पर बाइक, स्कूटी, दो पहिया वाहन देता है। जिले में राधास्वामी संगठन 5 हजार बाइक, स्कूटी रोजगार सृजन के लिए महिला पुरुषों को वितरण कर चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *