माहुरी वैश्य महामंडल समिति की बैठक में महिला जागरूकता व संगठन सशक्तिकरण पर दिया जोर

भास्कर न्यूज | गिरिडीह माहुरी वैश्य महामंडल की अंतरंग समिति की बैठक गुरुवार देर शाम महामंडल के प्रधान जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महामंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने की, जबकि संचालन उमाशंकर चरणपहाड़ी ने किया। बैठक की शुरुआत मां मथुरासिनी की वंदना के साथ हुई। यह बैठक सत्र 2025-28 की पहली अंतरंग बैठक थी, जिसमें नए सदस्यों का परिचय कराया गया। अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बैठक की महत्ता और भूमिका पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं की भागीदारी पर प्रसन्नता जताई और महिला जागरूकता व नैतिक शिक्षा को समाज के विकास की नींव बताया। उपाध्यक्ष प्रकाश सेठ ने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए कोष, कार्यकर्ता और कार्यालय जैसे संसाधन हमारे पास उपलब्ध हैं, अब केवल सामूहिक जागरूकता की आवश्यकता है। बैठक में राजेंद्र तरवे, अनिल गुप्ता, रवि कप्सिमें, शिवकुमार, सुमित एकघरा, राजकुमार अठघरा, प्रदीप कुमार, यदुनंदन राम, अनुज सेठ, रेणु कुमारी, पूनम गुप्ता, मनीष कुमार, केंद्रीय महिला समिति अध्यक्ष प्रतिमा सेठ, केंद्रीय नवयुवक समिति अध्यक्ष संजीत तरवे, सचिव अतुल सेठ सहित विभिन्न मंडलों के अंतरंग समिति सदस्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *