भास्कर न्यूज|गिरिडीह कुशवाहा संघ ने शुक्रवार को शहर के सिहोडीह स्थित कुशवाहा छात्रावास में अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का 51 वां शहादत दिवस जिलाध्यक्ष इंद्रनारायण प्रसाद की अध्यक्षता में मनाया गया।शहादत दिवस पर कुशवाहा संघ के सभी सम्मानित पदाधिकारीयों ने संयुक्त रूप से अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर वक्ताओं ने अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष ने जगदेव बाबू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश । डालते हुए उन्हें शोषित क्रांति का अग्रदूत बताते हुए कहा कि जगदेव बाबू गरीबों ,वंचितों एवं शोषितों की आवाज बनकर सामंती ताकतों के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे। उनका मुख्य नारा था सौ में नब्बे शोषित है। नब्बे भाग हमारा है। दस का शासन नब्बे पर नहीं चलेगा-नहीं चलेगा। उन्होंने 90 प्रतिशत शोषितों एवं वंचितों के धन, धरती और राजपाट पर हिस्सेदारी दिलाने का संकल्प किया था। मौके पर मुख्य रूप से संघ जिलाध्यक्ष इंद्रनारायण प्रसाद, महामंत्री ओमप्रकाश महतो, संगठन मंत्री बैजनाथ प्रसाद वर्मा उर्फ बैजू, निर्मल महतो “बौद्ध सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।


