दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार, जेल

गिरिडीह | पचंबा थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी जावेद मिर्जा और उसके पिता मुर्शिदा मिर्जा को दहेज प्रताड़ना के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता की मां हजरा खातून ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि एक लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी नासिर प्रवीण को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। वेदन में यह भी कहा गया है कि जब वे अपनी बेटी के साथ हुई घटना का विरोध करने ससुराल पक्ष के घर गए तो जावेद मिर्जा, मुर्शिदा मिर्जा समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने उन पर भी हमला कर दिया। मारपीट के दौरान नकदी व जेवरात भी छीन लिए गए। पीड़िता की शादी 15 अप्रैल 2025 को मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार एक लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *