नृत्य-संगीत से विद्यार्थियों ने सभी को झुमाया

गढ़वा | शहर के पटेल नगर दीपवां स्थित जेपीएस सेंट्रल स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनायी गई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सी बी सिन्हा, उपनिदेशिका सीमा सिन्हा, प्राचार्य मकसूद आलम व विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थियों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर विद्यालय के निदेशक सीबी सिन्हा ने उपस्थित सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण और राष्ट्र निर्माता होता है। शिक्षक अपने विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को निखारकर उसे एक अनुशासित व सभ्य नागरिक बनाता है। बिना शिक्षक के एक सभ्य और विकसित समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। बच्चों को अनुशासन, संस्कार व ज्ञान का पाठ पढ़ाकर शिक्षक उसे एक कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनाता है। प्राचार्य मकसूद आलम ने कहा कि शिक्षक ही वह एकमात्र प्राणी है जो एक विद्यार्थी में छिपी प्रतिभा को सही आकलन कर उसे निखारने का काम करता है। अतः आज शिक्षक दिवस की अवसर पर सभी शिक्षकों को भी यह प्रण लेने की जरूरत है कि वे अपना कार्य पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करते रहें। तत्पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में नृत्य, नाटक जैसे कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए व कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों को उपहार देखकर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *