लुधियाना | गणपति महोत्सव जीटी रोड स्थित श्री गणेश मंदिर में 126 फुट ऊंची गणेश प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजा हुई। श्री सिद्ध दाता सेवा सोसाइटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पंडित विनोद दीक्षित, पंडित दविंदर, पंडित नवदेश्वर पांडे और पंडित परलाद ने पूजा संपन्न करवाई। कपूर, गुलाटी, खन्ना, सहदेव और चौहान परिवारों ने नवग्रह व गणपति पूजन करवाया। कार्यक्रम में विधायक अशोक पाराशर पप्पी, कल्याण बोर्ड अध्यक्ष विजय दानव, डॉ. शबद रुद्रा, डॉ. विजेयता रुद्रा, प्रधानाचार्या विनीता सानन, डॉ. ज्योति पुजारा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। भजन मंडलियों ने गणपति जी के भजन गाए। इन भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। इससे संस्था अध्यक्ष डॉ. राजेश रुद्रा ने कहा कि गणेश जी बुद्धि के देवता हैं, इसलिए हर बच्चे को उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेना चाहिए। उन्होंने दशहरा समिति को 1.01 लाख रुपए का चेक भेंट किया।


