लुधियाना| बैंक कॉलोनी ओम पार्क हैबोवाल निवासी गुरविंदर मल्होत्रा ने अपने घर पर पांच दिन तक गणपति की स्थापना की। उन्होंने धूमधाम से गणपति विसर्जन किया। इस मौके पर मोनिका मल्होत्रा, नवीन, रतन, सोनिया, अमित, आरती शर्मा और आयुष शर्मा भी साथ रहे। भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच गणपति बप्पा को विदाई दी गई। परिवार ने इसे आस्था और मिलन का पर्व बताया। विसर्जन के बाद प्रसाद बांटा गया।


