लुधियाना| फिरोजगांधी मार्केट में पहली बार गणपति उत्सव का आयोजन हुआ। बरिंद्र संधू की टीम ने पूरे सप्ताह शोभायात्रा और धार्मिक कार्यक्रम किए। आज गणपति जी की प्रतिमा का विसर्जन प्रकृति को ध्यान में रखते हुए उनके ऑफिस परिसर में ही किया गया। युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गणेश जी का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर लंगर का आयोजन भी हुआ। आयोजन समिति ने कहा कि इस पहल से श्रद्धा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।


