बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री जुटाई, गांवों तक पहुंचाई जाएगी मदद

भास्कर न्यूज | लुधियाना भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट ने डॉ. किचलू शाखा और टैगोर शाखा के सहयोग से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत अभियान चलाया। सराभा नगर में खालसा एड को चादरें, गद्दे, सैनिटरी नैपकिन, ओडोमॉस और तिरपाल जैसी आवश्यक वस्तुएं सौंपी गईं। खालसा एड की टीम इन सामग्रियों को गांवों तक पहुंचाकर बाढ़ पीड़ितों की सहायता कर रही है। इस सेवा कार्य में राष्ट्रीय टीम सदस्य अरुणा पुरी के नेतृत्व में सामग्री एकत्रित की गई, जिसे अन्य जरूरतमंद क्षेत्रों में भी भेजा जाएगा। ट्रस्ट प्रधान पंकज जिंदल ने बताया कि इस कठिन समय में मिलकर सेवा करना ही असली मानवता है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों की परेशानियों को देखते हुए आगे भी मदद जारी रखी जाएगी। इस मौके पर पूजा चेतली, राजिंदर बंसल, शिव प्रसाद सूद और रीना कपूर का विशेष सहयोग रहा। संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाना है, ताकि कोई भी परिवार इस आपदा में बेसहारा न रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *