लुधियाना | ईद मिलादुन्नबी के मौके पर तीखार ज़िपर्स की ओर से विशेष लंगर लगाया गया। इसमें स्वादिष्ट बिरयानी और हलवा बांटा गया। सैकड़ों लोगों ने इस लंगर का लाभ उठाया। आयोजन का उद्देश्य भाईचारे व मोहब्बत का संदेश फैलाना था। लंगर में स्वच्छता व अनुशासन का खास ध्यान रखा। मोहम्मद तीखार, मास्टर सलीम, मुराद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। तीखार ज़िपर्स प्रबंधन ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी इंसानियत और सेवा का पैगाम देती है।


