सड़क की मांग को लेकर रहवासियों ने किया प्रदर्शन:वार्ड पार्षद के खिलाफ नारेबाजी की; विधायक बोले- कल ही नपा अमले को भेजेंगे

विदिशा की रायपुरा बस्ती के रहवासियों को खराब रास्ते के कारण को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों का आरोप है कि जब पार्षद से सड़क की मांग की तो पार्षद ने उन्हें पुलिस की धमकी दे डाली। रविवार को रहवासियों ने सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रायपुरा बस्ती के लोगों का कहना है कि कई सालों से सड़क की हालत खराब है। बारिश होने से हालात और भी ज्यादा खराब हो गए। कच्चे रास्ते पर पानी भर जाने के कारण कीचड़ हो गया, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल होता है। लोग परेशान होकर लोग वार्ड पार्षद गोलू के पास पहुंचे, पार्षद ने लोगों की समस्या सुनने की वजह लोगों को ही पुलिस धमकी दे डाली, जिसके कारण लोगों में आक्रोश है। रविवार को वार्डवासियों ने इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जहां सड़क की मांग की तो वहीं वार्ड पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्षद पर लगाया आरोप रहवासी मनोज कोली ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। इस बीच तीन पार्षद बदल चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी समस्या हल नहीं हुई। रायपुरा बस्ती में ढाई सौ से ज्यादा लोग रहते हैं, सब लोग कीचड़ से परेशान हैं। रविवार को वार्ड वासी इकट्ठा होकर पार्षद गोलू के घर गए तो पार्षद ने उल्टा ही लोगों के ऊपर बच्चों को डराने का आरोप लगाया और इसकी शिकायत थाने में करने की धमकी दी। विधायक बोले- कल नपा अमले को भेजेंगे वहीं विधायक मुकेश टंडन का कहना है कि रायपुरा बस्ती के लोगों की सड़क की समस्या है, उन्होंने आश्वासन दिया कि सोमवार को नगर पालिका का हमले को मौके पर पहुंचाएंगें और लोगों की समस्या का जल्द से जल्द निराकरण करने का प्रयास करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *