कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने लिखा CM को पत्र:जशपुर हादसे के पीड़ितों को 50-50 लाख मुआवजा देने की मांग,4 श्रद्धालु ने गंवाई थी जान

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा में हुए हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिवारों को 50-50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही घायलों के निशुल्क और बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बगीचा में हुए इस हादसे में अब तक 4 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। दीपक बैज ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है, जिसने कई परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया है। ऐसे समय में सरकार को तुरंत राहत और मदद पहुंचानी चाहिए। पत्र में पत्थलगांव हादसे का किया जिक्र बैज ने अपने पत्र में यह भी जिक्र किया है कि पत्थलगांव हादसे के समय कांग्रेस सरकार ने मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की थी। उसी तर्ज पर इस हादसे के पीड़ित परिवारों को भी आर्थिक सहयोग दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह पीड़ितों के साथ खड़ी हो और उन्हें हर संभव मदद प्रदान करे। घायलों को मिले निशुल्क उपचार दीपक बैज ने घायलों के इलाज को लेकर भी गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने मांग की कि सभी घायलों का इलाज बेहतर अस्पतालों में निशुल्क कराया जाए और इलाज के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। बता दें कि शुक्रवार को बगीचा में हुए इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि सरकार जल्द ही राहत और सहायता की घोषणा करेगी। पढ़े कांग्रेस अध्यक्ष का पत्र-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *